नवरात्र और फेस्टिव सीज़न पर मोदी सरकार की सौगात – जीएसटी दरों में बड़ी राहत

“नवरात्र पर पीएम मोदी की बड़ी सौगात, घटे जीएसटी दरों से जनता को मिलेगा लाभ”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र और त्योहारों के सीज़न पर आम जनता को राहत देते हुए जीएसटी दरों में कमी का ऐलान किया है। अब दरें घटकर 10% और 8% रह गई हैं, जिससे रोज़मर्रा की ज़रूरी वस्तुएं सस्ती होंगी और परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा।

पूर्व विधायक व भाजपा नेता रवि ठाकुर ने इस फैसले को त्योहारों पर जनता के लिए विशेष तोहफ़ा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा लाहौल-स्पीति के कार्यकर्ता केलांग, उदयपुर और काजा जैसे व्यापारिक केंद्रों पर जागरूकता शिविर आयोजित करेंगे, ताकि लोग संशोधित जीएसटी दरों का पूरा लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *