अरुणाचल उगते सूर्य और देशभक्ति की उमंग की धरती’, पीएम मोदी ने रखी 13 विकास परियोजनाओं की आधारशिला

“अरुणाचल प्रदेश को पीएम मोदी की सौगात, 5,100 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की 13 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ईटानगर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 3,700 करोड़ रुपये की लागत वाली दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी, जिन्हें नीपको और राज्य सरकार संयुक्त रूप से विकसित करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश शौर्य और शांति का प्रतीक है तथा यहां की धरती देशभक्ति और ऊर्जा से परिपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने अरुणाचल और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र की उपेक्षा की, जबकि भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासन के 10 वर्षों में अरुणाचल को केंद्रीय करों से सिर्फ 6,000 करोड़ रुपये मिले, जबकि भाजपा सरकार के पिछले 10 वर्षों में यह आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। पीएम मोदी ने नॉर्थ ईस्ट को “अष्टलक्ष्मी” करार देते हुए कहा कि इस क्षेत्र का समग्र विकास केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *