मुख्यमंत्री ने किया जेपी गंगा पथ विस्तार का शिलान्यास

“सीएम नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ विस्तार सहित 9000 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास”

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दीघा (पटना) से कोईलवर तक जेपी गंगा पथ के विस्तारीकरण योजना सहित पथ निर्माण विभाग की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि लगभग 9000 करोड़ रुपये की सौगात बिहार को दी गई है। इनमें से करीब 5400 करोड़ रुपये गंगा पथ के विस्तार पर खर्च किए जाएंगे। पटना से कोईलवर तक गंगा पथ का विस्तार राज्य के लिए सड़क अवसंरचना क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *