राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने दोहराई सूर्या हांसदा प्रकरण के सीबीआई जांच की मांग

“राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सूर्या हांसदा प्रकरण में दोहराई CBI जांच की मांग”

गोड्डा, 22 सितंबर। भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सूर्या हांसदा प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग एक बार फिर दोहराई। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह मुद्दा उन्होंने राज्यसभा में भी उठाया था, लेकिन राज्य सरकार मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया।

प्रेसवार्ता में सांसद ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने हालिया जीएसटी सुधारों को देशवासियों को राहत देने वाला कदम बताया और स्वदेशी को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *