उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन कार्य तेज़, 95% से अधिक सड़कों पर यातायात बहाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में आपदा प्रबंधन और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। भारी बारिश और भूस्खलन से प्रदेश में कुल 1827 स्थानों पर सड़कें बाधित हुई थीं। इनमें से 1747 सड़कों को खोल दिया गया है, जबकि शेष 80 सड़कों पर काम तेजी से चल रहा है। अब तक 95.62 प्रतिशत सड़कों पर यातायात बहाल किया जा चुका है।

सरकार की ओर से सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि सड़क बंद होने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई शुरू की जाए। परिणामस्वरूप प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें तेजी से खोली जा रही हैं और लोगों को राहत मिल रही है।

इस वर्ष प्रदेश में पिछले कई वर्षों की तुलना में अधिक बारिश हुई है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री धामी लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी तरह की समस्या न हो, इसके लिए सड़क, बिजली, पानी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बहाल करने की निरंतर निगरानी की जा रही है। सभी विभाग आपसी समन्वय से त्वरित राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all