सीएम योगी ने मथुरा में किए राधा-कृष्ण के दर्शन-पूजन

“आज पूरा देश “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” के धूम में, मथुरा में सीएम योगी ने किए दर्शन-पूजन“

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पूरे देश में भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। मथुरा में आस्था और श्रद्धा का विशेष संगम दिखाई दिया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीकृष्ण और राधा रानी का विधिवत दर्शन-पूजन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 645 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न जन-कल्याणकारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने बच्चों को क्षीरपान कराया और साधु-संतों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में लिखा कि भगवान श्रीकृष्ण के 5,252वें जन्मोत्सव पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि की रज-रज में श्रीकृष्ण की भक्ति और राधा रानी की शक्ति का अनुभव होता है। उनके आशीर्वाद से सभी पर सदैव कृपा बनी रहे।

उन्होंने आगे लिखा कि मथुरा-वृन्दावन के सर्वांगीण विकास को समर्पित इन परियोजनाओं से क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक प्रगति को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *