चित्रकूट में मंदाकिनी नदी सफाई अभियान का समापन, जनसहभागिता से दिया स्वच्छता और संरक्षण का संदेश

चित्रकूट में माँ मंदाकिनी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तीसरे और अंतिम दिन जन-जागरूकता कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री और सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री मोहनलाल पंथ (मन्नू कोरी) और मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने भरत घाट पर पहुँचकर सामूहिक श्रमदान में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान मंदाकिनी नदी की सफाई कर वहां मौजूद लोगों को स्वच्छता और नदी संरक्षण का संदेश दिया गया। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर यह अभियान दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा जनसहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य चित्रकूट की जीवन रेखा मानी जाने वाली मंदाकिनी नदी को पुनः निर्मल और स्वच्छ बनाना है।

उन्होंने बताया कि यह सफाई अभियान केवल एक दिन का नहीं होगा, बल्कि वर्षभर जारी रहेगा। इस कार्य में मानव श्रम के साथ-साथ आधुनिक मशीनों का भी सहयोग लिया जाएगा। घाट पर श्रमदान करते हुए स्थानीय नागरिक, स्वयंसेवक, नगर पंचायत कर्मी और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नदी तल से गाद, घास और अन्य अपशिष्ट निकाला।

श्रमदाताओं ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए संकल्प लिया कि हर सप्ताह एक दिन वे स्वयं श्रमदान करेंगे, ताकि मंदाकिनी को हमेशा स्वच्छ बनाए रखा जा सके। साथ ही, तीर्थनगरी चित्रकूट में यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की मांग करते हुए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकारों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all