शहडोल-  जेल में रक्षाबंधन, जेल प्रशासन की विशेष तैयारी

“शहडोल जेल में बहनों की राखी बांधने की इच्छा होगी पूरी, जेल प्रशासन ने की विशेष तैयारी“

शहडोल (मध्यप्रदेश) की जेल में बंद भाइयों से राखी बांधने की बहनों की इच्छा इस बार भी पूरी की जाएगी। जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन के अवसर पर 9 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय तय किया है, जब बहनें अपने भाइयों से मिलकर उन्हें राखी बांध सकेंगी।

इस अवसर को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और मुख्य गेट पर कड़ी जांच की व्यवस्था की गई है।

जेल परिसर में एक बड़ा पंडाल भी लगाया जाएगा, ताकि राखी बांधने आई बहनों को धूप से कोई परेशानी न हो और वे आराम से अपनी बारी का इंतजार कर सकें। प्रशासन की यह पहल न केवल पारिवारिक भावनाओं को सम्मान देती है, बल्कि जेल में बंद कैदियों के मनोबल को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *