14वी फेडरेशन कप बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में कबीरधाम के सत्येंद्र ने जीता कांस्य पदक

“लखनऊ में आयोजित 14वीं फेडरेशन कप बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के सत्येंद्र मेरावी ने कांस्य पदक हासिल किया“

दुर्ग, 23 फरवरी 2025: इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन और जेएसवी के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 22-23 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय 14वीं फेडरेशन कप बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के सत्येंद्र मेरावी ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य से विभिन्न भार वर्गों में कुल 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी विनय कुमार पांडेय ने निभाई, जबकि टीम मैनेजर के रूप में जितेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में अरविंद सिंह, महेंद्र कुमार टेकाम और वी. राज शेखर राव शामिल थे।

सत्येंद्र मेरावी की इस उपलब्धि पर राज्य के खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *