प्रधानमंत्री मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब प्रकाश पर्व पर दी बधाई

“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर दी शुभकामनाएं“

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए लिखा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की कालातीत शिक्षाएं पूरी दुनिया में जीवन को आलोकित करती हैं। ये शिक्षाएं हमें करुणा, विनम्रता और सेवा के मूल्यों की याद दिलाती हैं।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की प्रेरणाएं मानवता में एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने आह्वान किया कि हमें सदैव गुरु ग्रंथ साहिब जी द्वारा दिखाए गए ज्ञान के मार्ग पर चलना चाहिए और एक बेहतर दुनिया बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *