बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान : 98.2% मतदाताओं के दस्तावेज़ जुटाए गए

बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान के तहत निर्वाचन आयोग ने अब तक 98.2% मतदाताओं के दस्तावेज़ प्राप्त कर लिए हैं। केवल 1.8% मतदाताओं के दस्तावेज़ ही लंबित हैं।

यह अभियान 24 जून से शुरू होकर 60 दिनों तक चला। इस दौरान प्रतिदिन औसतन 1.64% की दर से दस्तावेज़ जमा हुए। राज्य में कुल 7.24 करोड़ मतदाता ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल हैं।

इस व्यापक अभियान में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, सभी जिलों के डीईओ, 243 ईआरओ, 2,976 एईआरओ, 90,712 बीएलओ और 12 प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका रही।

अब तक केवल 0.16% दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, जिससे सूची की गुणवत्ता बेहतर मानी जा रही है। वहीं, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 3,28,847 नए मतदाता फॉर्म-6 और घोषणा पत्र के साथ सूची में जुड़ चुके हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, दस्तावेजों का सत्यापन 25 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। आयोग को भरोसा है कि यह कार्य भी निर्धारित समयसीमा से पहले संपन्न हो जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

एक मतदान केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में खड़े मतदाता, जो बंगाल रिकॉर्ड मतदान को दर्शाते हैं

बंगाल रिकॉर्ड मतदान | 92% वोटिंग ने रचा लोकतंत्र का नया इतिहास

बंगाल रिकॉर्ड मतदान ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड इस बार विधानसभा चुनाव में बंगाल रिकॉर्ड मतदान ने देशभर का ध्यान खींच लिया है।...

Read out all
एक भव्य सिनेमैटिक दृश्य जिसमें पौराणिक युद्ध, आधुनिक VFX इफेक्ट्स और दिव्य किरदारों को दिखाया गया है, जो भारतीय माइथोलॉजिकल फिल्मों की झलक देता है।

AI और VFX का कमाल | माइथोलॉजिकल फिल्में 2026-2027 में मचाएंगी धमाल

भारतीय सिनेमा में आने वाला समय काफी रोमांचक रहने वाला है। खासकर माइथोलॉजिकल फिल्में 2026-2027 दर्शकों के लिए एक नया अनुभव लेकर...

Read out all
IPL मैच में Delhi Capitals और Punjab Kings के बीच खेला गया हाई स्कोरिंग मुकाबला, जिसमें DC ने 264 रन बनाए लेकिन हार गई

264 रन भी नहीं बचा पाए | Delhi Capitals हार विश्लेषण में खुली बड़ी कमजोरी

आईपीएल मुकाबले में Delhi Capitals ने 264 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना...

Read out all
दिल्ली एयरपोर्ट हादसा में स्विस एयर विमान के इंजन में आग लगने के बाद यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड से बाहर निकाला गया

दिल्ली एयरपोर्ट हादसा | टेकऑफ से पहले इंजन में आग, 232 यात्री सुरक्षित

दिल्ली एयरपोर्ट हादसा उस समय सामने आया जब इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। स्विस एयर...

Read out all
मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन की जांच करते अधिकारी, जहां बटन साफ और सुरक्षित दिख रहे हैं

EVM बटन छेड़छाड़ चेतावनी | चुनाव आयोग ने दी सख्त हिदायत

EVM बटन छेड़छाड़ चेतावनी क्या है? Election Commission of India ने हाल ही में EVM बटन छेड़छाड़ चेतावनी जारी की है। आयोग...

Read out all
तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच सड़कों पर गर्मी की लहर का दृश्य, लोग खुद को धूप से बचाते हुए नजर आ रहे हैं।

हीटवेव अलर्ट | उत्तर भारत में तेज गर्मी का प्रकोप, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए हीटवेव...

Read out all