जिला कुल्लू में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न परिवहन के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित

कुल्लू, 09 मई – जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, कुल्लू के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने जानकारी दी है कि वर्ष 2025-26 अथवा मार्च 2026 तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशनकार्ड धारकों को वितरित किए जाने वाले खाद्यान्नों के परिवहन हेतु ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

यह खाद्यान्न भारतीय खाद्य निगम (FCI) के भुंतर, कुल्लू स्थित गोदाम से उठाकर हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की उचित मूल्य दुकानों तक पहुंचाया जाएगा। विभाग ने इस प्रक्रिया के लिए परिवहन दरों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इच्छुक निविदादाताओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी निविदाएं 28 मई 2025 तक राज्य सरकार के ई-निविदा पोर्टल https://hptenders.gov.in पर ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन सुबह 11 बजे उपायुक्त कुल्लू द्वारा गठित समिति के समक्ष खोला जाएगा। यह प्रक्रिया जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कार्यालय में निविदादाताओं अथवा उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न होगी।

श्री शर्मा ने बताया कि निविदा से जुड़ी विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदनकर्ता किसी भी कार्यदिवस में दूरभाष नंबर 01902-222535 पर संपर्क कर सकते हैं या मिनी सचिवालय के समीप स्थित जिला नियंत्रक कार्यालय, कुल्लू में व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all