भारत ने नेपाल को 2 मिलियन डॉलर की चिकित्सा सहायता भेजी

“भारत ने थैलेसीमिया और सिकल सेल रोग के इलाज के लिए नेपाल को दी मदद“

भारत ने अपनी ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत नेपाल को थैलेसीमिया और सिकल सेल रोग से लड़ने के लिए 20 लाख रुपये मूल्य की दवाएं और चिकित्सा किट प्रदान की हैं। इस सहायता में थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए जरूरी टीकों की पहली खेप भी शामिल है, जिसमें 17,000 से अधिक टीके नेपाल को सौंपे गए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह सहयोग नेपाल सरकार के अनुरोध पर किया गया है और इससे दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग को और बल मिलेगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत अपनी ‘पड़ोसी पहले’ नीति के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह कदम भारत की ओर से क्षेत्रीय स्वास्थ्य सहयोग और मानवीय सहायता को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *