कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन पिंपल’ में दो आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना के जवानों ने ‘ऑपरेशन पिंपल’ के तहत कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

चिनार कॉर्प्स ने शनिवार सुबह अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर अभियान की जानकारी साझा की। पोस्ट में बताया गया कि 7 नवंबर को एजेंसियों से मिली विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त अभियान शुरू किया गया। सेना के सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दी, जिसके बाद आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

बाद में सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया और मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर कर दिए गए। सेना के अनुसार, ‘ऑपरेशन पिंपल’ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से घुसपैठ की कोशिशों को रोकने के लिए चलाया गया था।

कुपवाड़ा, जो एलओसी के करीब स्थित है, लंबे समय से घुसपैठ की घटनाओं का हॉटस्पॉट माना जाता है। 2025 में अब तक कुपवाड़ा और बारामूला सेक्टरों में कई घुसपैठ की कोशिशें विफल की जा चुकी हैं।

इससे पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने पीओके में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी, जिसके बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया था। अब सर्दियों से पहले आतंकी संगठन घुसपैठियों को भेजने की कोशिशें तेज कर रहे हैं, लेकिन भारतीय सेना के खुफिया तंत्र और ड्रोन निगरानी ने इन प्रयासों को लगातार नाकाम किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all