22 सितंबर से लागू होंगी जीएसटी की नई दरें, ‘माईगव’ ने बताया किन सामानों पर मिलेगी बचत

22 सितंबर से देशभर में जीएसटी की नई दरें लागू होने जा रही हैं। इसे लेकर आम नागरिकों के मन में यह सवाल बना हुआ है कि आखिर “नेक्स्ट-जेन जीएसटी” से किस सामान पर कितनी बचत होगी। इसी को स्पष्ट करने के लिए नागरिक-केंद्रित मंच ‘माईगव’ ने जानकारी साझा की है।

माईगव ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि लोग अब यह खुद जांच सकते हैं कि उन्हें कितनी बचत होगी। इसके लिए ‘सेविंग्सविदजीएसटी डॉट इन’ वेबसाइट शुरू की गई है। इस पोर्टल पर ग्राहक अपनी पसंद के सामान को कार्ट में ऐड कर तीन तरह की कीमतें देख सकते हैं—

  1. बेस प्राइस
  2. वैट के तहत सेलिंग प्राइस
  3. नेक्स्ट-जेन जीएसटी के तहत सेलिंग प्राइस

वेबसाइट पर फूड, स्नैक, हाउसहोल्ड, हाउसहोल्ड इलेक्ट्रॉनिक्स, किचन और लाइफस्टाइल जैसी कैटेगरी दी गई हैं। उदाहरण के तौर पर अगर दूध को कार्ट में चुना जाए तो 60 रुपये प्रति लीटर का बेस प्राइस, वैट के साथ 63.6 रुपये और नेक्स्ट-जेन जीएसटी में फिर से 60 रुपये ही दिखेगा। यानी ग्राहक को सीधे बचत मिलेगी।

माईगव ने यह भी बताया कि जिन वस्तुओं पर जीएसटी दर शून्य कर दी गई है, उन्हें ग्राहक केवल बेस प्राइस पर ही खरीद पाएंगे। साथ ही नागरिकों की सुविधा के लिए एक क्यूआर कोड भी उपलब्ध कराया गया है, जिसे स्कैन कर सीधे ‘सेविंग्सविदजीएसटी’ पोर्टल तक पहुंचा जा सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

घर की छत पर लगे सोलर पैनल के साथ उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बढ़ती सौर ऊर्जा स्थापना को दर्शाता दृश्य।

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप | पीएम सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप स्थापना के मामले में देश का अग्रणी राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के...

Read out all
गुरुग्राम जिला अदालत परिसर में बना आधुनिक टावर ऑफ जस्टिस भवन, जिसका उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा 12 जुलाई को किया जाएगा।

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस | नौ साल बाद मिला आधुनिक न्यायिक परिसर, 12 जुलाई को होगा उद्घाटन

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस का वर्षों से चल रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जिला अदालत परिसर में बने इस...

Read out all
खंभात की खाड़ी पर प्रस्तावित कल्पसर परियोजना का प्रतीकात्मक दृश्य, जिसमें समुद्री बांध, जल संरक्षण और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर दिखाया गया है।

डच तकनीक से बदलेगी गुजरात की तस्वीर, कल्पसर परियोजना को मिली नई रफ्तार

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नीदरलैंड दौरे के बाद गुजरात की महत्वाकांक्षी कल्पसर परियोजना को नई ऊर्जा मिली है। भारत और नीदरलैंड के...

Read out all
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई राष्ट्रपति के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा का दृश्य।

पीएम मोदी यूएई दौरा | रक्षा, तेल और निवेश समझौतों से मजबूत होंगे भारत-यूएई संबंध

प्रधानमंत्री Narendra Modi का हालिया United Arab Emirates दौरा भारत-यूएई संबंधों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान दोनों...

Read out all
एक मतदान केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में खड़े मतदाता, जो बंगाल रिकॉर्ड मतदान को दर्शाते हैं

बंगाल रिकॉर्ड मतदान | 92% वोटिंग ने रचा लोकतंत्र का नया इतिहास

बंगाल रिकॉर्ड मतदान ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड इस बार विधानसभा चुनाव में बंगाल रिकॉर्ड मतदान ने देशभर का ध्यान खींच लिया है।...

Read out all