हिमाचल प्रदेश पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, साक्षरता में देश में शीर्ष पर

“हिमाचल प्रदेश को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया, साक्षरता दर 99.30% पहुँची”

शिमला के पीटर हॉफ में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर आयोजित पूर्ण साक्षर हिमाचल समारोह और उल्लास मेले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया। प्रदेश की साक्षरता दर अब 99.30% तक पहुँच गई है, जो राष्ट्रीय औसत 80.9% से कहीं अधिक है। 95% से ऊपर साक्षरता दर वाले राज्यों में हिमाचल ने मिजोरम, त्रिपुरा और लक्षद्वीप को पीछे छोड़ते हुए देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1971 से शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों और सुधारों का यह सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने बताया कि अब सरकार का ध्यान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर रहेगा। साथ ही, उन्होंने प्रदेश में शेष 56,960 निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए नई योजना की घोषणा की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और धर्मशाला में बैठक कर राहत पैकेज को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। समारोह में शिक्षा और सामाजिक विकास की दिशा में राज्य की उपलब्धियों को साझा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *