“किश्तवाड़ के चशोती में बादल फटने से तबाही, राहत-बचाव कार्य जारी”

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती इलाके में गुरुवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे भारी नुकसान की आशंका है। यह स्थान मचैल माता यात्रा का शुरुआती प्वाइंट माना जाता है। घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

स्थानीय विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है। उनके अनुसार, अभी सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन यात्रा मार्ग पर बनी छोटी दुकानों और गांव के कई हिस्सों को क्षति पहुंची है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर घटना पर शोक जताते हुए कहा कि वे चशोती, किश्तवाड़ में हुई इस त्रासदी से व्यथित हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही, सिविल प्रशासन, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी ‘एक्स’ पर बताया कि उन्हें सुनील कुमार शर्मा से सूचना मिलने के बाद किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से बात की। उनके अनुसार, घटना में भारी जनहानि की आशंका है। प्रशासन त्वरित कार्रवाई में जुटा है, बचाव दल मौके पर भेजे जा चुके हैं और आवश्यक चिकित्सा व राहत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all