पूजा पाल को अखिलेश यादव ने पार्टी से निकाला, विधानसभा में की थी सीएम योगी की तारीफ

“सीएम योगी की तारीफ पर सपा विधायक पूजा पाल पार्टी से निष्कासित”

उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार की सार्वजनिक प्रशंसा करना समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल को भारी पड़ गया। सपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

गौरतलब है कि पूजा पाल के पति राजू पाल की प्रयागराज में अतीक अहमद के गैंग ने हत्या कर दी थी। विधानसभा सत्र में बोलते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को न्याय दिलाने और अतीक अहमद समेत पूरे गैंग को खत्म करने के लिए धन्यवाद दिया था। उनके इस बयान को पार्टी लाइन से अलग माना गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *