वरिष्ठ पत्रकार कपिल देव मौर्य का निधन, रामघाट पर हुआ अंतिम संस्कार

जिले के वरिष्ठ पत्रकार कपिल देव मौर्य का रविवार दोपहर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे लगभग 66 वर्ष के थे। सदर तहसील एवं जफराबाद थाना क्षेत्र के उतरगांवा गांव निवासी कपिल देव मौर्य ने वर्ष 1984 में जौनपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक तरुण मित्र से पत्रकारिता की शुरुआत की थी।

इसके बाद उन्होंने दैनिक मान्यवर, स्वतंत्र भारत, चौथी दुनिया, कुबेर टाइम्स और जनसत्ता एक्सप्रेस में जिला संवाददाता के रूप में कार्य किया। वर्तमान में वे लखनऊ से प्रकाशित साप्ताहिक अपना भारत के जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत थे और साथ ही न्यूज पोर्टल सच खबरें का संचालन कर रहे थे।

दिवंगत कपिल देव मौर्य ने निधन से कुछ समय पहले प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव के जनसंपर्क कार्यालय पर जाकर उनसे मुलाकात की थी। उसके बाद वे जौनपुर नगर स्थित सिपाह स्थित अपने आवास पर लौटे। खाना खाने के बाद उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया।

नगर के एक चिकित्सक के पास ले जाने पर चिकित्सा के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह रामघाट पर गंगा-गोमती के पावन तट पर पूरे नागरिक सम्मान के साथ किया गया।

उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रमुख लोग:

  • गिरीश चंद्र यादव (खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार)
  • बाबू सिंह कुशवाहा (जौनपुर लोकसभा सांसद)
  • प्रिया सरोज (मछलीशहर सांसद)
  • कृपाशंकर सिंह (पूर्व गृह राज्य मंत्री, महाराष्ट्र)
  • जगदीश नारायण राय (जफराबाद विधायक)
  • लकी यादव (मल्हनी विधायक)
  • कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह (पूर्व एमएलसी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष)
  • विद्यासागर सोनकर (पूर्व एमएलसी)
  • सुरेंद्र प्रताप सिंह (पूर्व विधायक)
  • मनोरमा मौर्य (नगर पालिका परिषद अध्यक्ष)
  • दिनेश टंडन (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष)
  • सुभाष चंद्र यादव (दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ अध्यक्ष)

जनपद के समस्त पत्रकारों ने दिवंगत कपिल देव मौर्य को निष्पक्ष पत्रकारिता का प्रतीक बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all