जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने डीएलएड प्रशिक्षण को प्रोत्साहित किया

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने विगत वर्ष 2023-24 में निपुण विद्यालय आकलन में प्रदेश स्तर पर टॉप टेन में आने पर बधाई देते हुए कहा कि इस बार जनपद जौनपुर का लक्ष्य प्रदेश के टॉप फाइव में आना है।

उन्होंने डीएलएड छात्र-छात्राओं को पूरी निष्ठा से आकलन करने हेतु प्रेरित किया और बताया कि इसी आकलन के आधार पर निपुण विद्यालय घोषित किया जाएगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपने बेहतर भविष्य के लिए सही संगत, लगन और ईमानदारी से कार्य करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।

उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य, डायट डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार जनपद के चयनित 1247 परिषदीय विद्यालयों के कक्षा 1-2 में अध्ययनरत विद्यार्थियों का आकलन निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से 17 दिसंबर 2024 से 24 दिसंबर 2024 तक किया जा रहा है।

डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा चयनित विद्यालयों में विद्यार्थियों के आकलन हेतु जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, एआरपी एवं शिक्षक संकुल को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं और प्रशिक्षुओं को आकलन कार्य में सहयोग करें।

निर्धारित रोस्टर के अनुसार 160 डीएलएड प्रशिक्षुओं की टीम में कुल 320 प्रशिक्षु आकलन का कार्य पूर्ण करेंगे।

इस अवसर पर उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा, डायट प्रवक्ता धर्मेंद्र, अमित, डीसी प्रशिक्षण विशाल कुमार, एसआरजी कमलेश एवं अजय मौर्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

घर की छत पर लगे सोलर पैनल के साथ उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बढ़ती सौर ऊर्जा स्थापना को दर्शाता दृश्य।

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप | पीएम सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप स्थापना के मामले में देश का अग्रणी राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के...

Read out all
गुरुग्राम जिला अदालत परिसर में बना आधुनिक टावर ऑफ जस्टिस भवन, जिसका उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा 12 जुलाई को किया जाएगा।

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस | नौ साल बाद मिला आधुनिक न्यायिक परिसर, 12 जुलाई को होगा उद्घाटन

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस का वर्षों से चल रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जिला अदालत परिसर में बने इस...

Read out all
खंभात की खाड़ी पर प्रस्तावित कल्पसर परियोजना का प्रतीकात्मक दृश्य, जिसमें समुद्री बांध, जल संरक्षण और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर दिखाया गया है।

डच तकनीक से बदलेगी गुजरात की तस्वीर, कल्पसर परियोजना को मिली नई रफ्तार

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नीदरलैंड दौरे के बाद गुजरात की महत्वाकांक्षी कल्पसर परियोजना को नई ऊर्जा मिली है। भारत और नीदरलैंड के...

Read out all
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई राष्ट्रपति के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा का दृश्य।

पीएम मोदी यूएई दौरा | रक्षा, तेल और निवेश समझौतों से मजबूत होंगे भारत-यूएई संबंध

प्रधानमंत्री Narendra Modi का हालिया United Arab Emirates दौरा भारत-यूएई संबंधों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान दोनों...

Read out all
एक मतदान केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में खड़े मतदाता, जो बंगाल रिकॉर्ड मतदान को दर्शाते हैं

बंगाल रिकॉर्ड मतदान | 92% वोटिंग ने रचा लोकतंत्र का नया इतिहास

बंगाल रिकॉर्ड मतदान ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड इस बार विधानसभा चुनाव में बंगाल रिकॉर्ड मतदान ने देशभर का ध्यान खींच लिया है।...

Read out all