धार- आबकारी विभाग ने धार में  10.54 लाख की अवैध मदिरा जब्त की

“धार जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10.54 लाख की शराब जब्त“

धार: जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वृत्त धार क्षेत्र के सूरजपुरा, पाडल्या, सीता पाट और सादी नदी क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान विभाग ने 10 लाख 54 हजार 750 रुपये मूल्य की अवैध हाथ भट्टी मदिरा जब्त की है।

कार्रवाई के दौरान कुल 04 प्रकरण दर्ज किए गए। विभाग के अनुसार, छापेमारी में 10,450 किलो महुआ लाहन और 65 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। साथ ही शराब निर्माण में इस्तेमाल हो रही चलित भट्टियों को मौके पर नष्ट कर दिया गया।

अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा, ताकि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *