उत्तराखंड में अगले 5 दिन चारधाम यात्रा पर रोक, भारी बारिश के चलते लिया निर्णय

“खराब मौसम के कारण अगले 5 दिन तक चार धाम यात्रा स्थगित“

मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए अगले पाँच दिनों तक चार धाम यात्रा रोक दी गई है। इस संबंध में आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि प्रदेश में 5 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है, जिससे जान-माल को खतरा हो सकता है।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। मौसम सामान्य होने पर यात्रा को दोबारा सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *