भोपाल- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कल से शुरू होगी दो दिवसीय कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस

“कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस 2025: प्रशासनिक तैयारियां पूरी“

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 7 और 8 अक्टूबर 2025 को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। इस दो दिवसीय सम्मेलन में प्रदेशभर के कलेक्टर और कमिश्नर भाग लेंगे, जहां राज्य सरकार की प्राथमिक योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक नीतियों की समीक्षा के साथ भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा की जाएगी।

सम्मेलन की व्यवस्थाओं के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें अपर सचिव सुभाष कुमार द्विवेदी, उप सचिव डॉ. शैलेन्द्र हिनौतिया, दिलीप कापसे, जयेन्द्र कुमार विजयवत और अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव शामिल हैं। ये अधिकारी कार्यक्रम की सभी तैयारियों और समन्वय कार्यों की देखरेख करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *