कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने की बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कार्यों की समीक्षा, आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

रांची, 31 मई – झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शुक्रवार को रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कामकाज की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, शोध गतिविधियों, रिक्त पदों की स्थिति और वित्तीय आत्मनिर्भरता पर विस्तृत चर्चा की गई।

मंत्री ने विश्वविद्यालय को आंतरिक स्रोतों से राजस्व बढ़ाने पर विशेष बल देने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि बीएयू को ऐसी रणनीति बनानी चाहिए, जिससे वह छोटी आवश्यकताओं के लिए राज्य सरकार पर निर्भर न रहे और धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बने।

रिक्त पदों की नियुक्ति के लिए पहल

शिल्पी नेहा तिर्की ने विश्वविद्यालय में शिक्षकों, वैज्ञानिकों और अधिकारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के माध्यम से शीघ्र पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से अब तक जेपीएससी को भेजी गई अधियाचन की प्रतियां शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा, ताकि वे व्यक्तिगत स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कर सकें।

तकनीकी कार्यक्रमों के प्रभाव पर जोर

कृषि मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय जिन गांवों में तकनीकी विकास कार्यक्रम चला रहा है, वहां उसका व्यावहारिक प्रभाव दिखना चाहिए। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में मोरहाबादी मैदान में एक विराट कृषि मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य भर के किसान भाग लेंगे। इस मेले में बीएयू की भूमिका अहम होगी।

राज्य स्तरीय बौद्धिक कार्यशाला का आयोजन

मंत्री ने बीएयू, आईसीएआर और झारखंड के अन्य संबद्ध संस्थानों में हो रहे अनुसंधानों के निष्कर्षों पर आधारित एक दो दिवसीय राज्य स्तरीय बौद्धिक कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। इस कार्यशाला का उद्देश्य राज्य की जनता को अनुसंधान के लाभों से अवगत कराना और उनसे राजस्व में वृद्धि के अवसर तलाशना होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all