केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी

“मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही, केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी“

मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया पूर्वानुमान एक बार फिर सटीक साबित हुआ है। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में मंगलवार से लगातार अच्छी बर्फबारी हो रही है, जिससे पूरा क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया है। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

बर्फबारी के चलते यहां आने वाले श्रद्धालुओं को ठंड का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य के कारण श्रद्धालु उत्साहित भी हैं। स्थानीय प्रशासन ने तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *