- 0
- 4 words
“छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में 6 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, एक महिला पर था 1 लाख का इनाम“
“छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां 6 माओवादियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में एक लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी भी शामिल है।“
जानकारी के मुताबिक, ये सभी माओवादी भैरमगढ़ एरिया कमेटी के अंतर्गत मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे और कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं। इन पर सुरक्षाबलों पर हमले, सड़कों की खुदाई, पोस्टरबाजी और ग्रामीणों को डराने-धमकाने जैसे गंभीर आरोप हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन सभी माओवादियों ने सरकार की पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर आत्मसमर्पण किया है। प्रशासन की ओर से इन्हें जरूरी सहायता और सुरक्षा दी जाएगी ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सामान्य जीवन बिता सकें।