छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में 6 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, एक महिला पर था 1 लाख का इनाम

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां 6 माओवादियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में एक लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, ये सभी माओवादी भैरमगढ़ एरिया कमेटी के अंतर्गत मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे और कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं। इन पर सुरक्षाबलों पर हमले, सड़कों की खुदाई, पोस्टरबाजी और ग्रामीणों को डराने-धमकाने जैसे गंभीर आरोप हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन सभी माओवादियों ने सरकार की पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर आत्मसमर्पण किया है। प्रशासन की ओर से इन्हें जरूरी सहायता और सुरक्षा दी जाएगी ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सामान्य जीवन बिता सकें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all