लगातार बारिश से जिले में भारी तबाही, मकान-गौशालाएं ध्वस्त, नुकसान 184 करोड़ पार

जिले में दो दिनों से जारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। पिछले 24 घंटे में 6 मकान और 15 गौशालाएं पूरी तरह ध्वस्त हो गईं, जबकि 7 मकानों को गंभीर क्षति पहुंची है। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि सुजानपुर उपमंडल के गांव चबूतरा खास में जमीन धंसने से पाँच मकान जमींदोज हो गए। इनमें तीन पक्के और दो कच्चे मकान शामिल हैं। प्रभावित परिवारों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है और बेघर लोगों के लिए राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।

उपमंडल कांगू के गांव डोहग में भी एक कच्चा मकान ध्वस्त हुआ है। उपायुक्त ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर समेत सभी आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं।

मॉनसून सीजन में अब तक जिले को 184 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। इसमें जल शक्ति विभाग को 89.61 करोड़, लोक निर्माण विभाग को 85.40 करोड़, बिजली बोर्ड को 1.67 करोड़ और शिक्षा विभाग को 1.79 करोड़ रुपये की क्षति दर्ज की गई है।

42 कच्चे और 4 पक्के मकान ध्वस्त हुए हैं, जबकि 245 कच्चे और 17 पक्के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। अब तक 313 गौशालाएं भी ढह चुकी हैं।

उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें, भारी बारिश के दौरान घरों से बाहर निकलने का जोखिम न उठाएं और किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 1077 या 01972-221277 पर संपर्क करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all