हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

वायरल वीडियो में असलहे के साथ नजर आए युवक की तलाश में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। चौकी प्रभारी पतरही उपनिरीक्षक धर्मेंद्र दत्त और चौकी प्रभारी बजरंगनगर उपनिरीक्षक राजेश राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कर्रा कॉलेज हॉस्टल के पास जाने वाले मार्ग पर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपना नाम आकाश कुमार पुत्र गुड्डू राम, निवासी लेबरूआ, थाना चंदवक बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 0.315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आकाश कुमार के खिलाफ धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया।

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

  1. उपनिरीक्षक धर्मेंद्र दत्त
  2. उपनिरीक्षक राजेश राम
  3. हेड कांस्टेबल मुन्ना यादव
  4. हेड कांस्टेबल हरिंदर यादव

पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई के तहत युवक की गतिविधियों की जांच की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all