जागड़ा पर्व की तैयारियों को लेकर मंत्री सतपाल महाराज ने दिए दिशा-निर्देश

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा सत्र गैरसैंण रवाना होने से पूर्व 26-27 अगस्त 2025 को हनोल में होने वाले जागड़ा पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सचिव पर्यटन, जिलाधिकारी, एसएसपी और एसडीएम चकराता से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सतपाल महाराज ने सड़क व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल आपूर्ति, भण्डारे की व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पुलिस बल की तैनाती, परिवहन सुविधा, पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन, शौचालय निर्माण और पर्व के दौरान क्षेत्रीय विद्यालयों में अवकाश की घोषणा जैसी तैयारियों पर जोर दिया।

इसके साथ ही, उन्होंने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि हनोल और दसउ में होने वाले जागड़ा पर्व के लिए हिमाचल प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु हिमाचल परिवहन निगम की बसें पूर्व की भांति उपलब्ध कराई जाएं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all