उत्तराखंड : उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने दिया बयान

“उत्तराखंड में विवादित कफ सिरप पर पाबंदी, दवा दुकानों पर छापेमारी शुरू”


देश के विभिन्न राज्यों में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत की घटनाओं के बाद उत्तराखंड सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए विवादित कफ सिरप की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके तहत प्रदेशभर में दवा दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बिना डॉक्टर की सलाह के बच्चों को खांसी की कोई भी दवा न दें। विभाग का कहना है कि कई सिरप में ऐसे रासायनिक तत्व पाए गए हैं जो छोटे बच्चों के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने बताया कि कई कफ सिरप में डेक्सट्रोमेथोर्फन नामक तत्व होता है, जो दो साल से छोटे बच्चों के लिए बिल्कुल उपयुक्त नहीं है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को कोई भी दवा केवल चिकित्सकीय परामर्श के बाद ही दें, ताकि किसी भी तरह की गंभीर स्थिति से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *