स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने SSC CGL 2026 City Intimation Slip जारी कर दी है। CGL Tier-1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉिन करके अपने परीक्षा शहर से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं। इससे उम्मीदवार परीक्षा से पहले यात्रा और ठहरने की योजना बना सकेंगे।
SSC CGL 2026 Exam Date
SSC CGL Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की जानी है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में होगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपनी व्यक्तिगत परीक्षा तारीख और शहर की जानकारी SSC पोर्टल पर जरूर जांचें।
CGL 2026 City Intimation Slip कैसे चेक करें?
सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। इसके बाद Login सेक्शन में जाएं। अपना Registration Number या Username और Password दर्ज करें। लॉगिन होने के बाद CGL 2026 से संबंधित Exam City Details खोलें। यहां से उम्मीदवार अपनी सिटी स्लिप देख सकते हैं।
ध्यान रहे कि SSC CGL 2026 City Intimation Slip एडमिट कार्ड नहीं है। परीक्षा में प्रवेश के लिए अलग से Admission Certificate उपलब्ध कराया जाएगा।
SSC CGL Tier-1 Exam Pattern
Tier-1 परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
General Intelligence & Reasoning, General Awareness, Quantitative Aptitude और English Comprehension से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए 60 मिनट मिलेंगे।
गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
FAQ
SSC CGL City Intimation Slip कहां मिलेगी?
उम्मीदवार SSC के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके इसे देख सकते हैं।
क्या City Slip ही Admit Card है?
नहीं। Admit Card या Admission Certificate अलग से उपलब्ध कराया जाएगा।

