आजमगढ़  मेें कृषि महाविद्यालय में  केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल   पीएम किसान सम्मान निधि योजना कार्यक्रम में  हुई शामिल

“आज़मगढ़ में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कृषि महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित“


केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज आज़मगढ़ के कोटवा स्थित कृषि महाविद्यालय में आयोजित पीएम किसान सम्मान निधि योजना के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी करने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किसानों के साथ देखा।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय को दोगुना करने तथा उन्हें कृषि आधारित उद्यमिता से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य किसानों को तकनीकी, आर्थिक और व्यावसायिक रूप से सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं केंद्रीय मंत्री ने चयनित लाभार्थी किसानों को ट्रैक्टर की चाबियाँ सौंपीं। इसके अलावा, किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न सूचनात्मक स्टॉल भी लगाए गए, जिन्हें बड़ी संख्या में किसानों ने देखा और लाभ उठाया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और उन्होंने सरकार की योजनाओं के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *