हरियाणा और पंजाब में आज बारिश और आंधी की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को हरियाणा और पंजाब में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना जताई है। विभाग ने कई जिलों में अलग-अलग तीव्रता की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

हरियाणा में अलर्ट

  • करनाल, इन्द्री, थानेसर, निलोखेड़ी, रादौर, बराड़ा, जगाधरी और छछरौली में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना।
  • गरौंडा, असंध, कैथल, नारायणगढ़, पंचकूला, पिहोवा, शाहाबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और कालका में तेज बारिश का अनुमान।
  • हादुरगढ़, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद और कैथल में हल्की बारिश हो सकती है।

पंजाब में अलर्ट

  • पटियाला, राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, मोहाली, बसी पठाना, चंडीगढ़, खरड़, रूपनगर, बलाचौर और आनंदपुर साहिब में तेज बारिश की संभावना।
  • संगरूर, मलेरकोटला, नाभा, खन्ना, लुधियाना ईस्ट, समराला, नवांशहर, गरहशंकर, नंगल, अमृतसर, बटाला, अजनाला, गुरदासपुर, पठानकोट और धारकलां में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की चेतावनी

  • फिलहाल कोई गंभीर चेतावनी नहीं है, लेकिन मौसम अचानक बदल सकता है।
  • कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 30–40 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।
  • प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और बिजली गिरने की स्थिति में पेड़ों के नीचे शरण न लेने की अपील की है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all