बिहार में मोहर्रम के दिन डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक, 13 हजार 719 लाइसेंसी जुलूसों पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी, 1230 सब-इंस्पेक्टर तैनात

“मोहर्रम को लेकर बिहार पुलिस की गाइडलाइन जारी, डीजे पर रोक और वीडियोग्राफी अनिवार्य”


बिहार पुलिस ने राज्य में शांति और सौहार्द के साथ मोहर्रम मनाने के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। मोहर्रम के दिन प्रदेशभर में निकाले जाने वाले 13,719 लाइसेंसी जुलूसों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

इसके लिए 1,230 सब-इंस्पेक्टरों को तैनात किया गया है। डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा, जबकि जुलूसों की वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *