पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानिया के निधन पर सदन ने दी श्रद्धांजलि, उनकी सेवाओं को किया याद

“शिमला: पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानिया के निधन पर सदन में श्रद्धांजलि अर्पित“

मार्च 20, शिमला – हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानिया के निधन पर आज सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने शोक सभा में भाग लेते हुए कहा कि केवल सिंह पठानिया का आज 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने बताया कि केवल सिंह पठानिया का जन्म 29 जून, 1937 को जिला कांगड़ा के गांव बासां-वजीरां, तहसील नूरपुर में हुआ था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल सिंह पठानिया ने 1972, 1990 और 1993 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में चुनाव जीते थे और वे राज्य सरकार में 1995 से 1998 तक परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार रहे। उन्होंने बताया कि पठानिया जी की समाज सेवा में गहरी रुचि थी और उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की कामना की।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि केवल सिंह पठानिया तीन बार विधायक बने और स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार रहे। उन्होंने पठानिया जी के कार्यों को याद किया और उनके योगदान को सराहा।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी केवल सिंह पठानिया के सादगीपूर्ण जीवन और उनके स्पष्टवादी नेतृत्व को याद किया। उन्होंने कहा कि केवल सिंह पठानिया का योगदान राज्य और समाज के लिए अमूल्य रहेगा।

इस शोक सभा में कृषि मंत्री चंद्रकुमार, रणवीर सिंह, भवानी सिंह पठानिया, संजय रत्न और अन्य सदस्यों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी सदस्यों ने उनके निधन पर दो मिनट का मौन रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *