मिज़ोरम में बैराबी–सैरांग रेल लाइन का सफल ट्रायल रन

“पूर्वोत्तर भारत में ऐतिहासिक कदम: मिज़ोरम अब भारतीय रेलवे से जुड़ा“

पूर्वोत्तर भारत ने विकास और कनेक्टिविटी की दिशा में एक नया इतिहास रच दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिज़ोरम को भारतीय रेलवे से जोड़ने का जो सपना वर्षों से देखा जा रहा था, वह अब साकार हो गया है। 1 मई को बैराबी–सैरांग रेलवे लाइन पर पहला ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

करीब 51.38 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन मिज़ोरम को देश के अन्य हिस्सों से और अधिक सुलभ बनाएगी। इस परियोजना का सबसे चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण हिस्सा पुल नंबर–196 है, जो घाटी से 114 मीटर की ऊँचाई पर बना है। यह ऊँचाई दिल्ली की क़ुतुब मीनार से 42 मीटर अधिक है, जो इसे इंजीनियरिंग की दृष्टि से एक अनोखी उपलब्धि बनाता है।

निर्माण कार्य में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। साथ ही, सुरंगों की दीवारों पर मिजो कला और संस्कृति को दर्शाने वाले चित्र उकेरे गए हैं। इससे यह परियोजना केवल परिवहन और ढांचे तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक भी बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *