खेलों से बढ़ती है फिटनेस एवं एकाग्रता: तोरुल एस रवीश

“जिला प्रशासन एवं सन शाइन एकेडमी कुल्लू द्वारा बैडमिंटन कैंप का शुभारंभ“

इस अवसर पर उपायुक्त ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी खेल में भाग लेना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से बैडमिंटन जैसे खेलों में अभ्यास करने से बच्चों की शारीरिक फिटनेस में सुधार होता है, जिससे वे अधिक चुस्त-दुरुस्त और स्वस्थ बनते हैं। इसके साथ ही खेल बच्चों की एकाग्रता, संतुलन और समन्वय क्षमता को भी बढ़ाता है।

उपायुक्त ने कहा कि खेल न केवल तनाव को कम करने में सहायक होते हैं, बल्कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। इसके अतिरिक्त, खेलों के माध्यम से बच्चे अनुशासन, सहयोग, टीम वर्क और सामाजिक कौशल भी सीखते हैं। उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी को कैंप के दौरान खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया ताकि उन्हें खेलने के लिए पोशाक बदलने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस कार्यक्रम में सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी, जिला क्रीड़ा अधिकारी कविता ठाकुर और कोच सन्नी श्याम भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *