अपना शहर चुनेभारत

किसान सम्मान निधि के लिए किसान पंजीकरण करें – जिलाधिकारी

किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए जिलाधिकारी के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करवाई जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री में किसान का आधार नंबर, खेत का रकवा नंबर, खसरा नंबर, मोबाइल नंबर आदि का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा। विवरण पूर्ण होने के बाद किसानों को एक यूनिक नंबर जारी किया जाएगा।

इस यूनिक नंबर के माध्यम से संबंधित किसान का पूरा विवरण देखा जा सकेगा। रजिस्ट्री का कार्य पूरा होने के बाद किसानों के लिए किसान कार्ड बनाया जाएगा। इस कार्ड के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुँचाया जाएगा।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय बशीरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय तक आने वाले रास्ते को ठीक कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद भी किया और निर्देश दिया कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाई जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *