आशीष यादव का CRPF में चयन, परिवार में खुशी का माहौल

“आशीष यादव का CRPF में चयन: मेहनत और जज्बे से मिली सफलता”

ग्रामीण क्षेत्र निवासी आशीष कुमार ने केंद्रीय अर्धसैनिक बल CRPF में चयनित होकर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। आशीष ने बताया कि बचपन से ही उनके मन में देश सेवा का जज्बा था। हर सुबह गांव के मैदान में दौड़ लगाने के बाद वे 18 किलोमीटर दूर जौनपुर शहर को कोचिंग और पढ़ाई के लिए जाते थे।

लगातार कई वर्षों की मेहनत के बाद सफलता मिलने पर आशीष ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने दादा भगौती प्रसाद, माता-पिता और दोस्तों को दिया। आशीष ने कहा कि उनका सपना यहीं नहीं रुकता, बल्कि वह आगे भी प्रयास करेंगे और अन्य परीक्षाएं पास कर सेना में उच्च पद तक पहुंचने का लक्ष्य रखेंगे।

आशीष की सफलता से उनके गांव में खुशी का माहौल है और वे युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *