गोंडा सड़क हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोक, 11 की मौत, 4 घायल

“गोंडा सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जताया शोक“

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर संवेदना प्रकट करते हुए लिखा कि इस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर अत्यंत दुखद है।

राष्ट्रपति ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियों द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *