अप्रैल 05, हमीरपुर- रैडक्रॉस सोसाइटी से जुड़ने के लिए लोगों में बढ़ रही उत्साह

हमीरपुर: गरीब, असहाय और जरुरतमंद लोगों की मदद करने वाली संस्था रैडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक और आजीवन सदस्य बनने के लिए अब कई लोग आगे आ रहे हैं। उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह के विशेष आह्वान से प्रेरित होकर उपतहसील लंबलू के गांव कंगरू के प्रेम चंद और उनकी धर्मपत्नी चंपा रानी ने शनिवार को एक-एक हजार रुपये का अंशदान करके जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की आजीवन सदस्यता ग्रहण की।

प्रेम चंद, जिन्होंने दिल्ली विकास प्राधिकरण में लगभग 42 वर्ष तक सराहनीय सेवाएं प्रदान की हैं, फील्ड इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी धर्मपत्नी चंपा रानी के साथ उपायुक्त कार्यालय में पहुंचकर जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की आजीवन सदस्यता ग्रहण की।

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने प्रेम चंद और चंपा रानी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रैडक्रॉस सोसाइटी की गतिविधियां गरीब, असहाय और जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए ही होती हैं, और यह सब आम लोगों की नेक कमाई से प्राप्त अंशदान की राशि से संभव होता है। उन्होंने जिलावासियों से अधिक से अधिक संख्या में रैडक्रॉस सोसाइटी से जुड़ने की अपील भी की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all