पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम की 120वीं कड़ी में साझा करेंगे अपने विचार

“प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को आकाशवाणी के ‘मन की बात’ में अपने विचार साझा करेंगे“

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 मार्च को आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश-विदेश के लोगों से संवाद करेंगे। यह इस कार्यक्रम की 120वीं कड़ी होगी। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के विचारों और सुझावों को जानेंगे और उन्हें अपने विचार साझा करेंगे।

कार्यक्रम में लोग टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 के माध्यम से अपने विचार और सुझाव दे सकते हैं। इसके अलावा, अपने सुझाव नरेन्द्र मोदी ऐप या माय जीओवी ओपन फोरम के माध्यम से ऑनलाइन भी साझा किए जा सकते हैं। इस महीने के लिए सुझाव 28 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे।

‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर किया जाएगा। साथ ही, यह कार्यक्रम आकाशवाणी समाचार वेबसाइट, न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप, और पीएमओ तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव देखा जा सकेगा। हिंदी में प्रसारित होने के बाद, आकाशवाणी इस कार्यक्रम को क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे सुन सकें।Attach

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *