प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सऊदी अरब दौरा शुरू, भव्य स्वागत और रणनीतिक वार्ता पर रहेगा फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंचे, जहां उनका दो दिवसीय राजकीय दौरा शुरू हुआ। जैसे ही पीएम मोदी का विमान सऊदी अरब की वायुसीमा में दाखिल हुआ, रॉयल सऊदी एयर फोर्स के लड़ाकू विमानों ने उन्हें स्कॉट कर विशेष सम्मान दिया। जेद्दाह एयरपोर्ट पर 21 तोपों की सलामी के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

यह यात्रा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रही है। इस दौरान दोनों नेता मिलकर भारत-सऊदी रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी लीडर्स मीटिंग की संयुक्त अध्यक्षता करेंगे।

यह पीएम मोदी की तीसरी सऊदी यात्रा है। इससे पहले वे 2016 और 2019 में सऊदी अरब जा चुके हैं। 2016 की यात्रा में उन्हें सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘किंग अब्दुलअज़ीज़ सैश’ से नवाज़ा गया था। यह भी उल्लेखनीय है कि जहां भारत के पिछले सभी प्रधानमंत्रियों ने 70 वर्षों में सिर्फ तीन बार सऊदी अरब की यात्रा की, वहीं प्रधानमंत्री मोदी अकेले तीन बार वहां जा चुके हैं।

भारत और सऊदी अरब के बीच करीब 43 अरब डॉलर का व्यापार है। इस दौरे में रक्षा और आर्थिक क्षेत्रों में अहम समझौतों की उम्मीद जताई जा रही है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री पहले ही संकेत दे चुके हैं कि इस यात्रा में रक्षा सहयोग को विस्तार देने और नई आर्थिक साझेदारियों पर सहमति बन सकती है।

जेद्दाह में बसे भारतीय समुदाय में भी प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर भारी उत्साह है। पारंपरिक परिधानों और रंग-बिरंगे कार्यक्रमों के साथ स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। यह दौरा मोदी की खाड़ी देशों की 15वीं यात्रा भी है, जो भारत की इस्लामिक दुनिया के साथ गहराते राजनयिक और आर्थिक रिश्तों का प्रतीक है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

घर की छत पर लगे सोलर पैनल के साथ उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बढ़ती सौर ऊर्जा स्थापना को दर्शाता दृश्य।

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप | पीएम सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप स्थापना के मामले में देश का अग्रणी राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के...

Read out all
गुरुग्राम जिला अदालत परिसर में बना आधुनिक टावर ऑफ जस्टिस भवन, जिसका उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा 12 जुलाई को किया जाएगा।

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस | नौ साल बाद मिला आधुनिक न्यायिक परिसर, 12 जुलाई को होगा उद्घाटन

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस का वर्षों से चल रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जिला अदालत परिसर में बने इस...

Read out all
खंभात की खाड़ी पर प्रस्तावित कल्पसर परियोजना का प्रतीकात्मक दृश्य, जिसमें समुद्री बांध, जल संरक्षण और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर दिखाया गया है।

डच तकनीक से बदलेगी गुजरात की तस्वीर, कल्पसर परियोजना को मिली नई रफ्तार

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नीदरलैंड दौरे के बाद गुजरात की महत्वाकांक्षी कल्पसर परियोजना को नई ऊर्जा मिली है। भारत और नीदरलैंड के...

Read out all
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई राष्ट्रपति के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा का दृश्य।

पीएम मोदी यूएई दौरा | रक्षा, तेल और निवेश समझौतों से मजबूत होंगे भारत-यूएई संबंध

प्रधानमंत्री Narendra Modi का हालिया United Arab Emirates दौरा भारत-यूएई संबंधों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान दोनों...

Read out all
एक मतदान केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में खड़े मतदाता, जो बंगाल रिकॉर्ड मतदान को दर्शाते हैं

बंगाल रिकॉर्ड मतदान | 92% वोटिंग ने रचा लोकतंत्र का नया इतिहास

बंगाल रिकॉर्ड मतदान ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड इस बार विधानसभा चुनाव में बंगाल रिकॉर्ड मतदान ने देशभर का ध्यान खींच लिया है।...

Read out all