सरकार के 8 वर्ष उत्कर्ष सेवा, सुरक्षा, सुशासन मेले के तीसरे दिन दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरणों का वितरण

इटावा, 27 मार्च 2025: प्रदेश सरकार की “सेवा, सुरक्षा व सुशासन” नीति के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा नुमाईश पण्डाल में कृत्रिम उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के उपकरण प्रदान किए गए।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी के अनुसार, इस शिविर में 10 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 213 एम.आर. किट, 17 ब्रेल किट, 5 सी.पी. चेयर, 10 व्हील चेयर, 6 ट्राईसाइकिल, 5 कान की मशीन और 5 सी.पी. चेयर समेत अन्य उपकरणों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सदर सैफई और ताखा के उपजिलाधिकारी भी मौजूद थे।

यह वितरण विधायक सदर श्रीमती सरिता भदौरिया द्वारा किया गया, जिन्होंने दिव्यांगजनों को इन उपकरणों का वितरण कर उनकी जीवनशैली को सरल और सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all