13 को सभी कार्यालयों और संस्थानों में ली जाएगी नशे के विरोध की शपथ

“हमीरपुर में नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम आयोजित होंगे”

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को जिला हमीरपुर के सभी कार्यालयों और संस्थानों में नशा विरोधी शपथ दिलाई जाएगी। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने कार्यस्थलों पर यह कार्यक्रम आयोजित करने और इसकी रिपोर्ट ईमेल के माध्यम से जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय द्वारा जिले की समग्र रिपोर्ट तैयार कर नशा मुक्त भारत अभियान के वेब पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *