भाषा एवं संस्कृति विभाग लोक कलाकारों का कर रहा पंजीकरण तथा श्रेणीकरण

“भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में लोक कलाकारों का पंजीकरण एवं श्रेणीकरण“

ज़िला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ज़िला चंबा से संबंधित लोक कलाकारों के पंजीकरण तथा श्रेणीकरण के जारी अभियान की निरंतरता में 5 फरवरी, 2025 तक समस्त लोक कलाकार अपना पंजीकरण विभाग के रंगमहल स्थित कार्यालय में करवा सकते हैं।

तुकेश शर्मा ने बताया कि यह अभियान लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन, लुप्त हो रही या हो चुकी पुरातन मौलिक सांस्कृतिक परंपराओं को पुनर्जीवित करने तथा लोक कलाकारों को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। साथ ही, पूर्व में पंजीकृत लोक कलाकार अपनी नई उपलब्धियों या किसी प्रतिष्ठित संस्था-विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्र को भी पंजीकृत करवा सकते हैं।

पंजीकरण एवं श्रेणीकरण के लाभ:

  • लोक कलाकारों को विभिन्न मेलों, उत्सवों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मंच प्रदान किया जाएगा।
  • प्रदेश के सभी जिलों में पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, पंजीकृत कलाकारों की सूची उनके ग्रेड सहित विभागीय वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
  • इससे पंजीकृत कलाकारों को बार-बार ऑडिशन की प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा।
  • फरवरी माह में विभाग द्वारा गठित समिति सभी कलाकारों का श्रेणीकरण करेगी।

श्रेणीकरण के लिए पात्रता मानदंड:

  1. राज्य स्तरीय मेलों में प्राइम टाइम (8 बजे से 10 बजे) में सात बार प्रस्तुति देने वाले कलाकार।
  2. राष्ट्रीय स्तर के मेलों में पांच बार भाग लेने वाले कलाकार।
  3. अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मेलों में तीन बार भाग लेने वाले कलाकार।
  4. प्रमुख टीवी लाइव शो (जैसे इंडियन आइडल, सारेगामा आदि) में विजेता या उपविजेता।
  5. यूथ फेस्टिवल में विजेता या उपविजेता।
  6. अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तीन बार भाग लेने वाले म्यूजिकल ग्रुप या सांस्कृतिक दल।
  7. रेडियो, दूरदर्शन या किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान या विभाग से श्रेणीबद्ध कलाकार।

पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • संबंधित मेला अधिकारी से जारी प्रमाण पत्र।
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी।

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01899-222752 और 9817575279 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *