केरल: झड़प में घायल भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले केंद्रीय मंत्री

“त्रिशूर लाठीचार्ज मामले में भाजपा का विरोध प्रदर्शन जारी“

केरल के त्रिशूर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ पार्टी का प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद सुरेश गोपी आज सुबह त्रिशूर पहुंचे और मंगलवार रात हुई भाजपा-माकपा झड़प में घायल कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार, सीपीएम कार्यकर्ताओं द्वारा सुरेश गोपी के कार्यालय के साइनबोर्ड पर कच्चा तेल फेंके जाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीपीएम जिला समिति कार्यालय की ओर मार्च किया था। पुलिस ने मार्च को कार्यालय से लगभग 100 मीटर पहले रोकने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर लाठीचार्ज करना पड़ा।

इस घटना में भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हुए, जिसके विरोध में पार्टी ने आज पूरे प्रदेश में प्रदर्शन का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *