झाबुआ- छ: लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब की गई जप्त

“अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई“

झाबुआ, 21 फरवरी 2025 – ज़िला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया के निर्देशन में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम भाण्डाखेड़ा, तहसील रानापुर और जिला झाबुआ में अवैध मदिरा के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर की गई छापामार कार्रवाई में रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर के अंदर, छत पर और पिछे रखी सुखी घास के बीच से माउन्ट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर केन (112 पेटी), बैगपाईपर व्हिस्की (21 पेटी) और गोवा व्हिस्की (16 पेटी) सहित कुल 149 पेटी (1663.68 बल्क लीटर) अवैध मदिरा बरामद की गई।

आबकारी टीम ने मद्य निषेध कानून के तहत आरोपियों को हिरासत में लिया, जिनमें

  1. दिला पिता हरजी सिंगाड़ (निवासी भाण्डाखेड़ा)
  2. गोरचंद पिता कालू भूरिया (निवासी पांचवड़ा, तहसील गरबाडा, जिला दाहोद, गुजरात) शामिल हैं।

इनके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 34(1)(क), 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

कार्रवाई का बाजार मूल्य:
बरामद अवैध मदिरा की अनुमानित कीमत ₹6,24,480/- आंकी गई है।

इस पूरी कार्रवाई को नवीन विधि के तहत वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के माध्यम से दस्तावेजीकृत किया गया। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मदिरा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *