साइबर क्रिमिनल्स पर जामताड़ा पुलिस का शिकंजा

“साइबर क्रिमिनल्स पर जामताड़ा पुलिस का शिकंजा“

जामताड़ा, 12 फरवरी: जामताड़ा पुलिस ने साइबर क्राइम पर शिकंजा कसते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से 23 मोबाइल फोन, 25 सिम कार्ड, 2 आधार कार्ड, 3 एटीएम कार्ड और 3 पैन कार्ड बरामद किए गए हैं।

साइबर उपाधीक्षक चंद्रशेखर ने जानकारी दी कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान काशेद अंसारी, आशिक अंसारी, सदाव अंसारी और सिद्दीक अंसारी के रूप में हुई है। ये अपराधी पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के नागरिकों को ठगने के लिए कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर, एपीके फाइल और क्रेडिट कार्ड से जुड़े झांसे देकर ठगी किया करते थे।

पुलिस ने इन अपराधियों को न्यायिक अभिरक्षा में जामताड़ा मंडल कारा भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *